पुराने समय में एक चित्रकार था। उसकी ख्याति दूर- दूर तक फैली हुई थी। राजा ने उसे एक बार दरबार में आमंत्रित किया और खुद का चित्र बनाने को कहा। कलाकार जैसे ही राजा का चित्र बनाने लगा तो पशोपेश में पड़ गया क्योंकि राजा एक आँख से काना था। यदि वह असली चित्र बनाता है तो राजा को अच्छा नहीं लगने की दशा में उसे मौत की सजा दे देता।
और अगर दोनों आँखे सही बनाता है तो गलत चित्र बनाने की वजह से भी मौत की सजा हो सकती है। अगर वो नहीं बनाता है तो भी राजा उससे कुपित होकर उसे मृत्युदंड ही देता।
ऐसे में उसे अपने गुरु की याद आई। गुरु के पास जाकर उसने अपनी व्यथा सुनाई। गुरु ने उसे बताया कि राजा को धनुर्धर के रूप में चित्रित करें जिसमे वह घोड़े पर सवार होकर तीर से निशाना लगा रहा हो।
गुरु ने सुझाया कि वह उस आंख को बंद दिखा दे जो कानी हो। अब चित्रकार की समस्या खत्म हो चुकी थी। चित्र में राजा स्वयं को योद्धा के रूप में देखकर बेहद प्रसन्न हुआ और उसे यथोचित इनाम और सम्मान देकर विदा किया।
कहानी से शिक्षा : कोई भी काम करने में जल्दबाजी नहीं की करनी चाहिए। हमें सबसे पहले उस विषय में गहरा ज्ञान लेना चाहिए।
.jpeg)
1 टिप्पणियाँ
Pranam dear
जवाब देंहटाएंMai shagun