जीवन की डगर बड़ी कठिन डगर,
यहाँ लोग निराले होते हैंकुछ लोग तो अपने होते,
कुछ लोग पराये होते हैं।।
कोई कहीं पर हॅसता है,
और कोई कहीं पर रोता है।
किसको है किसकी फ़िक्र यहाँ,
और कौन किसी का होता है।।
अपने दुःख को छोड़ सभी ,
जो औरो की चिंता करते हैं
ऐसे वो इंसान कहाँ,
जो इस दुनिया में रहते हैं
लाखो की किस्मत बिगड़ पड़ी,
और लाखो की किस्मत बनती है
जीवन की इस कस्ती में,
बस उम्मीदे ही रहती हैं।।
जब सभी दुखी कुछ गमो से हैं,
क्यों मजे लुटाया करते हैं।
दो पल के इस जीवन में
क्यों शान दिखाया करते हैं।।
आया था लम्हा दुःख का,
जब मेरे भी जीवन में कभी
दिया किसी ने साथ नहीं,
मुँह फेर खड़े हो गए सभी।।
कैसे बताऊँ कैसे दिखाऊं,
मै अपने दिल के जज्बातो को।
जब कोई भी रहा नहीं अपना,
रंजना ने दबा लिया अरमानो को।
![]() |
| लेखिका |
