क्या गिला तुझे अब मुझसे है ।
तूने दी नही खुशियाँ मुझे कभी ।
शिकवे तो सभी मुझे तुझसे है ।।
जब जीवन को जीवनदाता के,
हाथों में खुद को सौंप दिया ।
तुझे तनिक दया भी न आयी,
क्यूँ हसते जीवन को रौंद दिया ।।
तू क्यों आया मेरे जीवन में,
सब राज बता दे मुझे अभी ।
सारे कसमें वादें रिश्ते,
क्या मुझे ही निभाने हैं सभी ।।
संघर्षो की इस दुनिया में,
इक पत्थर को पारस माना ।
हाँ ! पारस से ही चोट लगी,
जब पत्थर को पारस माना ।।
था ख्वाब मेरी इन आँखों में,
उड़ना है मुझको भी कभी ।
जब नहीं तेरे कुछ बस में था,
क्यों ख्वाब दिखाए मुझे सभी ।।
छोटे से इस जीवन में,
इतना बड़ा अरमान है ।
तू ही बता दे, राह दिखा दे,
क्या सच में तू भगवान है ।।
थी नहीं मुझे उम्मीद कभी,
क्या आने वाला कल होगा ।
अब ! नहीं जानना मुझको मतलब,
पारस पत्थर का क्या होगा ।।
जिन काटों से मुझे नफरत थी,
है आज वही मेरी राहों में ।
छोटी सी राह दिखा मुझको,
ऐ किस्मत मेरी इन आँखों में ।।
सारे नग़मे सारे शिक़वे,
मै सिर्फ तुझे ही बता सकती ।
कोई नहीं यहाँ अपना,
अब तू ही बता मैं क्या करती ।।
बस...... है कसम मुझे इस जीवन की,
मायूस रहूंगी मै अब से ।
हाँ..... आंखे भी पुलकित होवेंगी,
आकाश उड़ूँगी मैं जब से ।।
लेखिका.... रंजना पाण्डेय
लेखिका.... रंजना पाण्डेय